logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

घनाहट्टी को मिला पहला पेट्रोल पंप (घनाहट्टी)

दिनांक : 07 जनवरी 2026 | समय : 11:30 बजे

घनाहट्टी क्षेत्र में आज भारत पेट्रोलियम के पहले फ्यूल फिलिंग स्टेशन का अवलोकन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनता सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। अर्की के पूर्व विधायक पंडित गोविंद राम शर्मा, रवि मेहता, हरिचंद गुप्ता, क्षेत्रीय प्रधान रेखा मानक सहित अन्य राजनीतिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। टैक्सी एवं ट्रांसपोर्ट यूनियनों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

घनाहट्टी का यह पहला पेट्रोल पंप है, जिससे शिमला–बिलासपुर तथा घनाहट्टी–कुनिहार/देवनगर मार्ग पर चलने वाले वाहन चालकों को बड़ी सुविधा मिलेगी। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

50
2453 views

Comment