logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पूर्व विधायक अरविन्द सिंह यादव ने किया कंबल वितरण

कन्नौज। सहानुभूति समाचार विवेक कुमार यादव कच्छपुरा बिराहीमपुर गांव में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक एवं छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र के नेता अरविन्द सिंह यादव ने गरीब और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए। इस दौरान उन्होंने निर्धन परिवारों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को ठंड से राहत देने के उद्देश्य से सहायता प्रदान की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अरविन्द सिंह यादव ने कहा कि अपने कार्यकाल में उन्होंने 100 शैय्या अस्पताल, राजकीय इंटर कॉलेज, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया। उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराकर आम जनता को लाभ पहुंचाया गया। आगामी चुनावों को लेकर उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया।
पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को लगातार परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी कार्यकर्ता को पुलिस या प्रशासन द्वारा बेवजह तंग किया गया तो पार्टी इसका विरोध करेगी। कार्यकर्ताओं पर की जा रही कार्रवाई को उन्होंने अन्यायपूर्ण बताया।
कार्यक्रम का संचालन आदिल परवेज ने किया। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख सोनू यादव, उमेश पाल, विधानसभा अध्यक्ष अर्पित शुक्ला, अमन खान, तस्लीम वारसी, नन्हें लाल, अजय पाल, बबलू नारायण दास, अजब सिंह, चंन्नू लाल, वीरेंद्र सिंह, बेचे लाल, जयवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
कार्यक्रम में हजारों लोगों को कंबल वितरित किए गए, जिससे क्षेत्र के लोगों में खुशी देखने को मिली।

31
466 views

Comment