logo

#सुरसा_ब्लॉक_प्रमुख रेस में नया नाम, पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पौत्र #आशीष_सिंह की मजबूत दावेदारी

#हरदोई जनपद की सुरसा ब्लॉक राजनीति में ब्लॉक प्रमुख पद की रेस अब और रोचक हो गई है। इस सियासी दौड़ में एक नया और चर्चित नाम जुड़ गया है। वरिष्ठ #पत्रकार_आशीष_सिंह ने सक्रिय राजनीति में उतरने का औपचारिक ऐलान कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि सुरसा ब्लॉक प्रमुख पद #सामान्य_श्रेणी के लिए आरक्षित होता है, तो वे #चुनाव_मैदान में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

वरिष्ठ पत्रकार आशीष सिंह लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं और क्षेत्र की समस्याओं, जनभावनाओं और विकास से जुड़े मुद्दों की गहरी समझ रखते हैं। पत्रकारिता के माध्यम से उन्होंने आमजन की आवाज को प्रमुखता से उठाया है, जिससे क्षेत्र में उनकी अलग पहचान बनी हुई है। अब उनके राजनीति में आने की घोषणा के बाद स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

आशीष सिंह का संबंध सुरसा ब्लॉक के एक मजबूत #राजनीतिक परिवार से रहा है। उनके बाबा स्वर्गीय रामपाल सिंह पूर्व में सुरसा ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं और अपने कार्यकाल में उन्होंने विकास कार्यों के लिए विशेष पहचान बनाई थी। इसी राजनीतिक विरासत के चलते आशीष सिंह की दावेदारी को काफी मजबूत माना जा रहा है।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि आशीष सिंह का सामाजिक जुड़ाव, पारिवारिक राजनीतिक पृष्ठभूमि और जनसमस्याओं पर पकड़ उन्हें अन्य संभावित दावेदारों से अलग खड़ा करती है। उनके मैदान में उतरने से न सिर्फ समीकरण बदल सकते हैं, बल्कि सुरसा ब्लॉक की राजनीति में नई दिशा भी तय हो सकती है। अब सभी की निगाहें सीट के आरक्षण और आने वाले राजनीतिक घटनाक्रम पर टिकी हुई हैं।

#सर्दी के मौसम में जहां ठंड अपने चरम पर है, वहीं सुरसा ब्लॉक की राजनीति में #गर्मी तेज़ी से बढ़ती नजर आ रही है। वरिष्ठ पत्रकार आशीष सिंह की ब्लॉक प्रमुख पद के लिए संभावित दावेदारी ने सियासी माहौल को पूरी तरह गरमा दिया है। उनके मैदान में उतरने की घोषणा से राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि आशीष सिंह की दावेदारी से चुनावी #समीकरण बदल सकते हैं और #मुकाबला बेहद रोचक होने वाला है।

रिपोर्टर यूनुश सिद्दीकी
हरदोई

12
4286 views