
महेंद्र कपूर जी की जन्म जयंती 9 जनवरी 2026 को मनाई जाएगी।
महेंद्र कपूर जी की जन्म जयंती 9 जनवरी 2026 को मनाई जाएगी
रिपोर्ट - भगवानदास शाह
जिला बुरहानपुर मध्यप्रदेश
बुरहानपुर।देश भक्ति का अलख अपने गीतो के माध्यम से पूरे विश्व में मनवाने वाले विश्व प्रसिद्ध गायक ओजस्वी गीतो के फनकार महेंद्र कपूर जी की जन्म जयंती 9 जनवरी 2026 को शाम 6 बजे संगीत साधना एवं साहित्य सोसायटी कार्यालय शिकारपुरा बुरहानपुर में मनाई जाएगी
संस्था उपाध्यक्ष प्रदीप तिवारी एवं सैयद शकील मुन्ना भाई ने बताया कि निरंतर तीसरे वर्ष यह आयोजन किया जा रहा है,जिस की विधिवत तैयारिया पूर्ण की गई है।
संस्था प्रमुख विलास गोसावी ने सभी गायक कलाकारों के गीतों की सूची का संकलन किया है,साथ ही बेस्ट गायक अवॉर्ड भी दिया जाएगा।
मेरे देश की धरती ,जो तुम को हो पसंद,न मुंह छुपा के जियो और भी सारे गीतो की प्रस्तुति दी जाएगी,
इस अवसर पर प्रमुख अथिति श्रीमान सांसद,विधायक,जनप्रतिनिधि , समाजसेवी साहित्यकार पत्रकार डॉक्टर गायक कलाकारों को आमंत्रित किया गया है
प्रमुख रूप से आमंत्रित किए गए हैं।
कार्यक्रम समय अनुसार प्रारंभ एवं समाप्ति होगा,राष्ट्रीय गान के साथ ही सभी का आभार व्यक्त किया जाएगा।