logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एसयूवी कार की टक्कर से 2 बाइक सवार घायल ।


बालेसर। कस्बे में कुई गांव सरहद में एक एसयूवी की टक्कर से बाइक सवार दो जने घायल हो गए।
ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार को दोपहर जोधपुर से पोकरण राष्ट्रीय राजमार्ग 125 हाईवे पर कुई गांव सरहद में बाइक स्मार्ट बालेसर की तरफ आ रहे थे, तभी तेज गति से आई एक एसयूवी चालक में बाइक को टक्कर मार कर फरार हो गई। इस टक्कर से बाइक सवार सुवालिया निवासी सवाई राम पुत्र किशना राम भील 35 वर्ष एवं कीरता राम पुत्र मंगलाराम भील 18 वर्ष घायल हो गए, दोनों घायलों को बालेसर अस्पताल लेकर आए जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक जने को जोधपुर रेफर किया। वही गाड़ी का पता लगाया जा रहा है।

109
593 views

Comment