logo

नहीं रहे बरही इंटर महाविद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार दुबे, शिक्षा जगत में शोक

जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, प्रबुद्धजनों सहित महाविद्यालय परिवार व पूर्ववर्ती विद्यार्थियों ने जताया शोक

रिपोर्ट : जयदीप कुमार सिन्हा

बरही। बरही इंटर महाविद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार दुबे का निधन हो गया। उन्होंने शुक्रवार की देर संध्या लगभग 5 बजे पटना स्थित रुबन अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी उनके बड़े पुत्र बंटी दुबे ने दी। बताया गया कि स्व. दुबे बीते करीब 15 दिनों से पटना में इलाजरत थे। वे किडनी एवं हृदय रोग से पीड़ित थे। अंतिम समय में परिवार के सभी सदस्य उनके साथ मौजूद थे। निधन के उपरांत उनका अंतिम संस्कार पटना के गंगा घाट पर किया गया।
69 वर्षीय स्व. अरुण कुमार दुबे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र, एक पुत्री, पोता-पोती एवं नाती-नतिनी से भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे लंबे समय तक बरही इंटर महाविद्यालय में प्राचार्य पद पर कार्यरत रहे और शिक्षा जगत में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने शैक्षणिक अनुशासन, गुणवत्ता और नैतिक मूल्यों को सर्वोपरि रखा।
स्व. दुबे नेक, सुशील और सौम्य स्वभाव के व्यक्ति थे। वे एक कर्मठ, समर्पित तथा अनुशासनप्रिय शिक्षाविद् के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन को बरही क्षेत्र के शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उनके निधन की सूचना मिलते ही महाविद्यालय परिवार, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, प्रबुद्धजनों और उनके शिष्यों में शोक की लहर दौड़ गई। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की

611
18522 views