logo

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अन्य पिछड़ा वर्गकर्मचारी संगठन, रायपुर के वर्ष-2026 का कैलेंडर औपचारिक अनावरण आदरणीय मंडल रेल प्रबंधक,

आज आज दिनांक 06.01.26 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के डी.आर.एम कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अन्य पिछड़ा वर्गकर्मचारी संगठन, रायपुर के वर्ष-2026 का कैलेंडर औपचारिक अनावरण आदरणीय मंडल रेल प्रबंधक, रायपुर, श्री दयानंद द्वारा अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक श्री बजरंग अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम के दौरान, आदरणीय मंडल रेल प्रबंधक, श्री दयानंद जी ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अन्या पिचड़ा वर्ग कर्मचारी संगठन द्वारा उपयोगी और कर्मचारी-उन्मुख कैलेंडर प्रकाशित करने की सराहना की और संघ के पदाधिकारियों को बधाई दी।

संगठन के मंडल अध्यक्ष हनुमन्तु प्रसाद राव और मंडल सचिव वाई. रामेश्वर ने कार्यक्रम के लिए अपना बहुमूल्य समय देने के लिए आदरणीय मंडल रेल प्रबंधक के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने, कार्यक्रम में उपस्थित मंडल समन्वयक (SECRMC) श्री बी. डी. प्रसाद और मंडल अध्यक्ष (AISCSTREA) श्री भोली चौधरी को भी धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम में संगठन के प्रमुख रूप से शाखा और मंडल के पदाधिकारी बी.टी. राव, संजीव साहू, निर्मल साहू, एन.सी.राव, कृष्णा साहू, विकास यादव, कपिलेश्वर रॉय, कृष्णा राव, और मिथिलेश साहू भी उपस्थित थे।

12
1395 views