logo

फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर द्वारा वार्षिक पिकनिक एवं स्थापना दिवस समारोह का भव्य आयोजन*


जमशेदपुर:- दिनांक 5 जनवरी 2026 को _फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर_ द्वारा _दलमा व्यू प्वाइंट_ में वार्षिक पिकनिक एवं स्थापना दिवस समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के वर्तमान अध्यक्ष _श्री आनंद सिंह_ ने की, जबकि _संस्था के सचिव सरदार दलजीत सिंह_ एवं _कोषाध्यक्ष श्री शिव शंकर गोराई_ ने आयोजन में विशेष सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष श्री आनंद सिंह के स्वागत भाषण से हुआ, जिसके पश्चात _पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर_ _श्री राजकुमार सिंह_ ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर स्थापना दिवस का केक काटकर कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया।
इस कार्यक्रम में शहर के 100 से ज्यादा फोटोग्राफर शामिल हुए।

इस अवसर पर _झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन (सेंट्रल)_ के अध्यक्ष _श्री वापी घोषाल_ एवं सह-सचिव _श्री रूपेश कुमार (यश)_ सहित सेंट्रल समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से _चंदेश्वर पंडित, उमेश शर्मा, संजय जी, आरजू भाई, श्रीकांत सिंह, महेश राव, हरेंद्र त्रिपाठी, शंकर साहू, सुनील वर्मा, सतीश सिंह, मिथुन जीना, सुकांतो साहू, अजीत पाटिल, शिवाजी_ एवं _रतन दे_ शामिल थे।

संस्था के _संस्थापक सदस्यगण_ – _अशोक केसरी, रूपेश कुमार, महेश कुमार, अभिमन्यु कुमार, मुकेश प्रसाद, बाबूलाल प्रसाद_ एवं _विमलेश सिंह_ – ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई।

पूरे आयोजन की व्यवस्था संस्था की _वर्तमान कार्यकारिणी समिति_ द्वारा की गई, जिसमें _कमलेश कुमार, राजेश चौहान, विनय कुमार, बलराम सरदार, रजनीश उपाध्याय, रणजीत सिंह गैबरी, ओम प्रकाश शाह_ एवं _हरिनारायण प्रसाद_ ने विशेष भूमिका निभाई।

यह आयोजन न केवल एक पिकनिक था, बल्कि एक _पारिवारिक मिलन समारोह_ भी था, जिसमें सभी फोटोग्राफरों के परिवारजनों – विशेषकर उनकी पत्नियों एवं बच्चों – ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

*मनोरंजन हेतु आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के विजेता इस प्रकार रहे:*

1. *ब्रांड नेम गेम* – _लक्ष्मी देवी_ (धर्मपत्नी श्री आनंद सिंह)
2. *अंताक्षरी* – _लक्ष्मी देवी_ (धर्मपत्नी श्री आनंद सिंह)
3. *ट्रेड गेम* – प्रथम: _आयुष_ (पुत्र श्री विनय कुमार), द्वितीय: _खुशी कुमारी_ (पुत्री श्री दिनेश साहू)
4. *बॉल गेम* – _उमेश शर्मा_ (बोकारो)
5. *टॉय पासिंग गेम* – _सुश्री अभीका प्रजापति_ (पुत्री श्री रूपेश कुमार)
6. *शुभेंद्र हट गेम* – प्रथम: _आरोही गोराई_ (पुत्री श्री शिव शंकर गोराई), द्वितीय: _तेजस_ (पुत्र श्री दिनेश साहू)
7. *पिक द प्रॉप्स* – प्रथम: _ईशा गोराई_ (पुत्री श्री शिव शंकर गोराई), द्वितीय: _तेजा एस_ (पुत्र श्री दिनेश साहू)
8. *नंबर गेम* – _लक्ष्मी देवी_ (धर्मपत्नी श्री आनंद सिंह)

कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों के उत्साह, सहभागिता और सामूहिक भोज के साथ हुआ, जिसने इस दिन को सभी के लिए अविस्मरणीय बना दिया।

74
5314 views