logo

ट्रू गाँधीयन ग्रुप द्वारा अमेरिका द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति ,मदुरो का पत्नी समेत अपहरण कर बन्दी बनाये जाने की घटना की निन्दा -

प्रेस नोट
ट्रू गाँधीयन ग्रुप अमेरिका द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति को उनकी पत्नी सहित अपहरण कर बंधक बनाए जाने की कथित घटना की कड़े शब्दों में निंदा करता है। यह कृत्य अंतरराष्ट्रीय कानूनों, मानवाधिकारों और किसी संप्रभु राष्ट्र की स्वतंत्रता का गंभीर उल्लंघन है।
ट्रू गाँधीयन ग्रुप संयुक्त राष्ट्र संघ से अपील करता है कि वह इस मामले का तत्काल संज्ञान ले, ऐसी घटनाओं पर कड़ी निगरानी रखे तथा वेनेजुएला के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को अमेरिका के चंगुल से मुक्त कराने हेतु आवश्यक दबाव बनाए।
हम विश्व शांति, अहिंसा और न्याय के सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं।
— ट्रू गाँधीयन ग्रुप

15
7064 views