logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गुरुआ प्रखंड क्षेत्र में कड़ाके की ठंड और ठंडी हवाओं के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है

गयाजी जिले के गुरुआ प्रखंड क्षेत्र में कड़ाके की ठंड और ठंडी हवाओं के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पूरे दिन आसमान में घने बादल छाए रहे और धूप नहीं निकली। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहने के कारण दिन भर धूप नहीं निकल सकी। ठंडी पछुआ हवाओं के चलने से तापमान में और गिरावट दर्ज की गई, जिससे कंपकंपी बढ़ गई। कड़ाके की ठंड के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। आवश्यक कार्यों से बाहर निकलने वाले लोग भी ठंड से कांपते नजर आए। बाजार, चौक-चौराहों और ग्रामीण इलाकों में लोग अलाव जलाकर या पुआल व लकड़ी सुलगाकर ठंड से बचाव करते दिखे। इस ठंड का सबसे अधिक असर बुजुर्गों, बच्चों और दैनिक मजदूरी करने वालों पर पड़ा है। सुबह और शाम के समय ठंड का प्रकोप और बढ़ जाता है। सड़कों और बाजारों में चहल-पहल कम रही, लोग अपने आवश्यक कार्य निपटाकर जल्द ही घरों को लौटते दिखे। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप और बढ़ सकता है। इसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

35
1632 views

Comment