logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अहिंसा जैन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिबिर 30 मरीजों को मिला निशुल्क ऑपरेशन लाभ

अहिंसा जैन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, 30 मरीजों को ऑपरेशन मिला लाभ

अहिंसा जैन वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में दिनांक 28 दिसंबर को एक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर कल्याण करोति संस्थान, मथुरा के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

शिविर के दौरान नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा मरीजों की जांच की गई, जिसमें 30 मरीजों की आंखों का निःशुल्क उपचार एवं आवश्यक चश्मों की व्यवस्था की गई। इस सेवा से क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को विशेष लाभ मिला।

ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि अहिंसा जैन वेलफेयर ट्रस्ट का उद्देश्य समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है और भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर किए जाएंगे।

शिविर के सफल आयोजन में ट्रस्ट के संरक्षक राजेश जैन संजय जैन मनोज जैन राजकमल जैन गोल्डन जैन मणिकांत जैन मनोज जैन अध्यक्ष अतुल बजाज सचिब आशीष जैन कोषाध्यक्ष एकांश जैन सदस्य अंकुर जैन सचिन जैन अंकित जैन मोहित जैन रोहित जैन सोनूजैन पंकज जैन सौरभ जैन प्रांशु जैन नीरज जैन आराध्या जैन सुनील जैन निकेतन जैन समाजसेवियों एवं कल्याण करोति संस्थान की टीम का विशेष योगदान रहा

51
1821 views

Comment