
शेरगढ़ भाजपा कार्यकर्त्ताओ के सम्मेलन में विधायक बाबूसिंह राठौड़ का अभिनन्दन
जोधपुर - विधायक सेवा केंद्र, जवाहर नगर (54 मील) में शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं का भव्य एवं ऐतिहासिक सम्मेलन आयोजित किया गया।
इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में आगामी पंचायतीराज चुनाव, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, बूथ स्तर की तैयारी, राजनीतिक रणनीति तथा जिला परिषद, पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत वार्डों के गठन जैसे अहम विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा कर भविष्य की ठोस रणनीति तैयार की गई।
सम्मेलन में बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए अपने सुझाव रखे एवं जन-जन तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुँचाने का संकल्प लिया। साथ ही 100 नई ग्राम पंचायतों एवं 2 नई पंचायत समितियों के गठन जैसे ऐतिहासिक निर्णयों के लिए आभार व्यक्त किया गया, जो क्षेत्र के समग्र विकास और सशक्त पंचायतीराज व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर भाजपा की नीतियों, नेतृत्व एवं विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी छोड़कर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिससे यह स्पष्ट होता है कि आमजन का विश्वास निरंतर भाजपा की ओर बढ़ रहा है।