logo

प्रधानाचार्य/पीईईओ सुजान सिंह गोगादेव के सेवानिवृति समारोह का हुआ आयोजन

जोधपुर -जिले के सेखाला ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खिरजा फतेह सिंह में कार्यरत प्रधानाचार्य एवं पदेन प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सुजान सिंह गोगादेव के सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन हुआl
सेवानिवृत्ति समारोह में ब्लॉक के दर्जनो शिक्षक, अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं अभिभावक मौजूद रहे l
इस अवसर पर बालेसर के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गायड़ सिंह गोगादेव,लूणी के अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर लक्ष्मण सिंह राठौड़, सेखाला पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सज्जन सिंह गोगादेव, धीरपुरा पीईईओ भंवर सिंह, व्याख्याता खेतसिंह राठौड़, सेखाला सिबिओ कार्यालय के कॉर्डिंनेटर भवानी सिंह राठौड़, करण सिंह केतुहामा, भोजराज सिंह खिरजा, चन्दन सिंह खिरजा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष करण सिंह गोगादेव सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे l प्रधानाचार्य सुजान सिंह ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया l

7
529 views