भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधिच के जन्मदिन पर वृक्षारोपण कर व स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया
(खेतड़ी) भाजपा राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच के जन्मदिन के शुभ अवसर पर खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर के निर्देशानुसार मेहाडा मंडल में वृक्षारोपण व स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि मेहाडा मंडल अध्यक्ष प्रभु राजोता थे ।
प्रभु राजोता ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधिच के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कर स्वच्छता अभियान चलाकर मुकेश दाधिच का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।