logo

पुनम धर्मपाल गुर्जर को झुंझुनूं जिला भाजपा उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

(खेतड़ी) झुंझुनूं जिला भाजपा की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन सिंह राठौड़ की अनुशंसा पर पंचायत समिति सदस्य पुनम धर्मपाल गुर्जर को भाजपा जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने विजेश के नेतृत्व में मिठाई बांटकर खुशी मनाई। पुनम धर्मपाल गुर्जर खेतड़ी विधायक इंजिनियर धर्मपाल गुर्जर की धर्मपत्नी है वर्तमान में जिला महिला मोर्चा की महामंत्री है। इस मौके पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विजेश शाह ने कहा कि पुनम धर्मपाल गुर्जर को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर जिले में संगठन को मजबूती मिलेगी।

0
0 views