logo

रोहतक जेल से 15वीं बार बाहर आएगा डेरा प्रमुख राम रहीम, 40 दिन की पैरोल मंजूर


चंडीगढ़/रोहतक। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आने वाला है। रोहतक की सुनारिया जेल में बंद राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मंजूर की गई है। यह 2017 में सजा मिलने के बाद 15वीं बार है जब उसे जेल से बाहर आने की अनुमति मिली है।
राम रहीम साध्वियों के यौन शोषण और पत्रकार की हत्या के मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहा है। प्रशासन के अनुसार, तय शर्तों के तहत पैरोल दी गई है, जिसके दौरान उसे निर्धारित स्थान पर ही रहना होगा और नियमों का पालन करना अनिवार्य रहेगा।
पैरोल की खबर सामने आते ही राजनीतिक और सामाजिक हलकों में फिर से चर्चा तेज हो गई है। विपक्षी दलों और कई सामाजिक संगठनों ने गंभीर अपराधों में सजा पाए व्यक्ति को बार-बार पैरोल दिए जाने पर सवाल उठाए हैं। वहीं, प्रशासन का कहना है कि यह पूरी प्रक्रिया कानून के तहत और नियमों के अनुसार की गई है।
राम रहीम की पैरोल को लेकर हरियाणा समेत आसपास के राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था को भी सतर्क किया गया है।

0
0 views