logo

मुंबई से कमाकर लौट रहे युवक की ट्रेन में हुई मौत


बृजमनगंज, महाराजगंज - बृजमनगंज ब्लॉक के ग्राम सभा सौराहा टोला पिपरहना निवासी पंचम पुत्र बाबूलाल (51 वर्ष) की मुंबई से घर लौटते समय ट्रेन में मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को जीआरपी रावेन्द्र कुमार मिश्रा झांसी ने दी।

मृतक के छोटे भाई अशोक कनोजिया ने बताया कि उनके बड़े भाई पंचम मुंबई में मजदूरी करते थे और परसों मुंबई से घर गाड़ी संख्या 22538 मुंबई से गोरखपुर आने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस से आ रहे थे। झांसी की जीआरपी पुलिस ने बताया कि वे जनरल कोच में सवार थे और अतीत अवस्था में पाए गए, उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

जीआरपी पुलिस झांसी में मृतक का पोस्टमार्टम करवा रही है और मृतक के परिजन बृजमनगंज से झांसी शव को लेने गए हैं। देर रात तक उनका शव पिपरहना में पहुंचेगा। मृतक के दो छोटे लड़के और एक लड़की हैं और परिजन इस घटना से सदमे में हैं।

1305
29640 views