logo

जिला पुस्तकालय में सावित्री बाई फुले जयंती को मनाया गया



जैसलमेर।(सी आर देवपाल म्याजलार)।
जिला पुस्तकालय जैसलमेर में शनिवार 03 जनवरी 2026 को सावित्री बाई फ ले जयंती मनाई गयी। उसमे वाचनालय के पाठक एंव प्रतिभागी विधार्थियों द्वारा इनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। सावित्री बाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 को महाराष्ट के सतारा में हुआ था। जयंती पर उपस्थित ओम प्रकाश बिस्सा ने सावित्री बाई फुले सामाजिक सुधार शिक्षा प्रचार विधवा विवाह साहित्य में योगदान रहा है तथा सावित्री बाई फुले पहली महिला शिक्षक एवं नारी शिक्षा और सामाजिक समानता के लिए अभूतपूर्व कार्य किया जिन्हें महिला शक्तिकरण का प्रतीक एवं आधुनिक नारीवाद की जननी के रूप में याद किया जाता है। कार्यालयाध्यक्ष मुख्तयार अली ने बताया कि सावित्री बाई फुले भारतीय समाज सुधार आन्दोलन एवं महिला शिक्षा व शक्तिकरण की मिशाल है जिनको आधुनिक काल में भी उनके द्वारा किये गए समाज सुधार के लिए याद किया जाता है।महिला पाठक माया ने बताया कि उस समय महिलाओं में शिक्षा कार्य से दूर रखा जाता था एंव सामाजिक व्यवस्था के प्रति इन्होने समाज सुधार का कार्य किया तथा महिलाओं को आत्म निर्भरता के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। सावित्री बाई फुले कवियित्री समाज-सुधारक और प्रथम महिला शिक्षिका के रूप में कार्य किया।परामर्श दाता नरेश कुमार ने बताया कि इनके द्वारा बालिका शिक्षा को बठावा देने के लिए स्कूलों को खोला गया।सावित्री बाई फुले ने छुआ-छूत जैसी कुरीतियों से पिछडो के लिये शिक्षा की अलख जगाई राजस्थान के सभी जिलो में चल रहे वाचनालयो को सावित्री बाई फुले वाचनालय के नाम से शुरू किये जा रहे है।
इस अवसर पर महिला पाठक हर्षिता भगवती दीक्षा हीना कविता जिया ज्योति पायल अंशु एवं पाठक जितेन्द्र हजाराराम गुलाब चन्द्र आदि उपस्थित रहे ।कार्यालयाध्यक्ष मुख्तयार अली ने उपस्थित पाठकों को सावित्री बाई फुले जयंती पर धन्यवाद ज्ञापित किया व जिसका संचालन ओम बिस्सा द्वारा किया गया।

3
47 views
1 comment  
  • Mohammed Imran

    I m imran rajasthan jhalawar