logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने ग्राम पंचायत ऑखमऊ में विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमि पूजन

नर्मदापुरम / सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक विजयपाल सिंह के मुख्य आतिथ्य में शनिवार को विकासखंड माखननगर की ग्राम पंचायत ऑखमऊ में विभिन्न विकास कार्यों के भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों द्वारा विधायक श्री सिंह का फूल-माला एवं तिलक लगाकर भव्य स्वागत किया गया।
यह कार्यक्रम ग्राम पंचायत ऑखमऊ के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे ग्रामीणों को बेहतर बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। ग्राम पंचायत ऑखमऊ में स्वीकृत विकास कार्य इस प्रकार हैं—

आर.सी.सी. नाली निर्माण…
कालू बाबा से रामदास कहार के घर की ओर।
स्वीकृत राशि: ₹5.33 लाख

सी.सी. रोड निर्माण….
मुख्य मार्ग से रामस्वरूप हरिजन के मकान की ओर।
स्वीकृत राशि: ₹5.55 लाख

सार्वजनिक चबूतरा निर्माण…..
ग्वाल बाबा के पास।
स्वीकृत राशि: ₹50,000

सार्वजनिक चबूतरा निर्माण…..
अनुसूचित जाति मोहल्ला।
स्वीकृत राशि: ₹50,000

सी.सी. रोड निर्माण…..
राजेश सैनी के घर से दिनेश के घर की ओर।
स्वीकृत राशि: ₹3.49 लाख
सामुदायिक भवन निर्माण
(अतिरिक्त स्टाम्प शुल्क मद से)
स्वीकृत राशि: ₹25.00 लाख

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विजयपाल सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विकास हेतु निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इन विकास कार्यों से ग्रामीणों को बेहतर आधारभूत सुविधाएँ मिलेंगी और गांव के विकास को नई गति प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना, संबल योजना, आयुष्मान भारत योजना, पेंशन योजना, किसान कल्याण योजना सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाएँ संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ आम जनता को मिल रहा है। कार्यक्रम के दौरान पात्र हितग्राहियों को लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र तथा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। भूमि पूजन कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती सावित्री बाई परनामे, भाजपा उपाध्यक्ष निखिलेश चतुर्वेदी, महामंत्री कुंवर सिंह यादव, मंडल अध्यक्ष मनीष चतुर्वेदी, विपिन यादव, लालचंद यादव, संजय अग्रवाल, कृष्ण कुमार झा, राजेंद्र मीना, दीपक वर्मा, राजेंद्र सोलंकी, आकाश गर्ग, संतोष राजपूत, जयसिंह राजपूत, आशीष गुरु, अभिनव मिश्रा, सरपंच राजकुमारी भलावी, सीईओ रंजीत तराम सहित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामवासियों का आभार माना।

गौरव मालवीया
सोहागपुर, नर्मदापुरम

3
442 views

Comment