logo

कार्यकर्ता हमारे एंबेसेडर उनकी उपेक्षा बर्दाश्त नहीं - पूर्व मुख्यमंत्री राजे

हमारे कार्यकर्ता की आवाज
मा.प्रधानमंत्री जी की आवाज !
सवाई माधोपुर/जयपुर। राजधानी जयपुर में स्थित कांस्टीट्यूशनल क्लब में भाजपा प्रदेश की संगठनात्मक कार्यशाला आयोजित हुई। जिसमें प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया ने भी भाग लिया। कार्यशाला में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा सहित भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की इस कार्यक्रम में गरिमामय उपस्थिति रही।

पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने अपने उद्भोदन में कहा कि भाजपा बिना कार्यकर्ता के प्राण विहीन है। इसलिए जरूरी है कि हम कार्यकर्ता को मजबूत करें। गांव में बूथ अध्यक्ष,मंडल में मंडल अध्यक्ष और जिलों में जिलाध्यक्ष हमारे एंबेसेडर है। उनके साइन से जनता के काम हो। उनकी एक घंटी में अधिकारी फोन उठाये या भुगतने के लिए तैयार रहे।

हमारे कार्यकर्ता की आवाज मा.प्रधानमंत्री की आवाज है। वही मुख्यमंत्री की आवाज है। अपने क्षेत्र में वही सांसद है,वही विधायक है, वही प्रमुख है। वही सरपंच है। वही हमारी पहचान है।
इसलिए कार्यकर्ता की आवाज बुलंद रहे। उसकी उपेक्षा हरगिज बर्दास्थ नहीं। एक वक्त था जब देश की दसों दिशाओं में कांग्रेस थी, आज जिस तरफ देखो उधर भाजपा है। ये कार्यकर्ता की तपस्या का फल है, जिसने भूख देखी न प्यास, बस लगा रहा कमल खिलाने में।

इस अवसर पर भारत को विश्व की चौथी अर्थ व्यवस्था बनाने पर मा.प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और दो साल पूरे होने पर मा.मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को राजे ने बधाई भी दी।

और अंत में एक शेर से अपना उद्बोधन पूर्ण किया।

किसी रोते हुए चेहरे से आंसू पूछ तो सही,
किसी बेसहारा की लाठी बन तो सही।
कहीं मत कर तलाश,इसी जमीं पर है ईश्वर,
किसी के जख्म पर मरहम लगा तो सही।

13
1276 views