logo

माता सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन

आगरा- दिनांक 3 जनवरी 2026 को भारत की प्रथम शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की 195वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर वाहिनी, समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सुखराम कुशवाहा की धर्मशाला, कटरा वज़ीर खान, आगरा में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय मिठाई लाल भारतीय रहे। अपने वक्तव्य में उन्होंने माता सावित्रीबाई फुले के जीवन संघर्ष, के क्षेत्र में उनके ऐतिहासिक योगदान एवं समाज सुधार के लिए किए गए त्याग पर प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से माता सावित्रीबाई फुले के विचारों से प्रेरणा लेकर समाज में शिक्षा और समानता के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष माननीय उदल सिंह कुशवाहा ने की। उन्होंने अपने संबोधन में माता सावित्रीबाई फुले के संघर्षमय जीवन से जुड़े विचार साझा करते हुए शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम बताया।
गोष्ठी का आयोजन एवं संचालन बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट जसवंत सिंह राना ने किया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ-साथ अखिल भारतीय मंगल मैत्री महासंघ के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव प्रेम स्वरूप कश्यप, राष्ट्रीय संयोजक देवेंद्र कुमार सोरकिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीपी सिंह, हमवीर सिंह, महासंघ के जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र सागर सहित अन्य गणमान्य साथी सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा आगरा मंडल की नवनियुक्त विधानसभा कार्यकारिणी के प्रभारी एवं सह-प्रभारी को नियुक्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उन्हें अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का मार्गदर्शन दिया गया।
अंत में कार्यक्रम के अध्यक्ष महोदय द्वारा सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

12
1312 views