logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Janpad Bahraich City Dargah

*#ASP_City | दरगाह पर आयोजित उर्स मेले का ASP अशोक कुमार सिंह ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा*


बहराइच। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अशोक कुमार सिंह द्वारा दरगाह परिसर में आयोजित उर्स मेले का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेले में तैनात पुलिस बल की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था एवं सीसीटीवी निगरानी का गहन अवलोकन किया।
ASP नगर ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सतर्कता बरतने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखने, महिला सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया।

33
210 views

Comment