logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा श्री राम रोटी प्रसादी वितरण किया गया

नर्मदापुरम / पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा श्री राम रोटी प्रसादी वितरण का प्राचीन श्री राम जानकी मंदिर सेठानी घाट पर भक्ति, सेवा और श्रद्धा के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। सदस्यों ने बताया कि सेवा ही हमारा धर्म है और राम काज ही हमारा संकल्प है। इस सेवा कार्य में उपस्थित जिला संयोजक नितिन मेषकर, जिला उपाध्यक्ष पृथ्वीपाल सिंह ठाकुर, जिला सह संयोजक प्रदीप दायमा, बजरंग दल जिला गौरक्षा प्रमुख दिनेश किर, नगर उपाध्यक्ष प्रखर राज शर्मा, नगर सह मंत्री सुरेंद्र साहू, नगर सह संयोजक राहुल बड़कुर, महेंद्र मेषकर, ब्रज पालीवाल, बबली शर्मा, अजय पाराशर, इंदल रैकवार, मातृशक्ति से दुर्गा मालवीय एवं अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित हुए।

गौरव मालवीया
नर्मापुरम

8
42 views

Comment