बहुजन समाज पार्टी कार्यालय उरई में श्रद्धापूर्वक मनाई गई माता सावित्रीबाई फुले की जयंती
उरई | बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में जिला कार्यालय उरई में प्रथम भारतीय महिला शिक्षिका, महिलाओं एवं वंचित वर्गों को शिक्षा तथा समानता के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाली महान समाजसेविका एवं महिला सशक्तिकरण की प्रतीक माता सावित्रीबाई फुले की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया तथा उनके संघर्षपूर्ण जीवन और शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को स्मरण किया।
कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष डॉ. ब्रजेश जाटव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, जिसमें वक्ताओं ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले का जीवन समाज में शिक्षा, समानता और नारी सशक्तिकरण की प्रेरणा का अमिट स्रोत है।