logo

मोहम्मदगंज के प्रभात ने झारखंड सरकार वन मंत्रालय में प्रशाखा पदाधिकारी के पद पर दिया योगदान।

मोहम्मदगंज।पलामू।झारखंड
मोहम्मदगंज निवासी सेवानिवृत्त सहायक अभियंता रामवतार राम के पुत्र प्रभात कुमार ने जे एस सी सी द्वारा आयोजित सी जी एल परीक्षा में सफलता प्राप्त झारखंड सरकार के वन मंत्रालय में प्रशाखा पदाधिकारी के पद पर योगदान दिया है।उसके सफलता पर परिजनों सहित मित्र और निकट सम्बन्धियो ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए शुभकामनाएं दिए हैं।प्रभात अपनी प्रारंभिक शिक्षा इंटर स्तर तक सैनिक स्कूल ,तिलैया(झारखंड) से करने के बाद जे एन यू (दिल्ली) से स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा हासिल किया है।प्रभात अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता के अलावा बराबर सफलता की राह पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देनेवाले अपने स्वर्गीय चाचा सुमन्त कुमार,दादा सेवानिवृत्त शिक्षक कृष्णा राम और दादी सहित गुरुजनों के आशीर्वाद को दिया है।प्रभात ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने चाचा सुदर्शन राम के पुत्र विकास कुमार के साथ ग्रहण किया था,जो वर्तमान में भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर कार्यरत है।प्रभात के बहनोई भी झारखंड प्रशासनिक सेवा में अधिकारी है।पूरा परिवार शिक्षा से सफलता की एक मिसाल है।प्रभात ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे अभ्यर्थियों से कहा है कि सच्ची लगन और ईमानदार मेहनत से प्राप्त की गई शिक्षा कभी बेकार नही जाता।जो भी परिश्रम करेंगे वो सफलता की ऊँचाई को जरूर प्राप्त करेंगे।

38
1811 views