logo

जन अधिकार पार्टी ने मनाई देश की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले की जयंती



• ​ *समाज सुधार और महिला शिक्षा के क्षेत्र में सावित्री बाई फुले का योगदान अतुलनीय: डॉ. भागीरथी सिंह मौर्य*

• ​ *सिंचाई डाक बंगला राबर्ट्सगंज में कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि*

​सोनभद्र (राबर्ट्सगंज): आज शनिवार को राबर्ट्सगंज स्थित सिंचाई डाक बंगला में जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारत की प्रथम महिला शिक्षिका और महान समाज सेविका क्रांतिज्योति माता सावित्री बाई फुले की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा शिवकन्या कुशवाहा एवं संस्थापक/सांसद बाबू सिंह कुशवाहा जी के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ माता सावित्री बाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

​ *शिक्षा और सामाजिक न्याय की प्रणेता:*
मुख्य अतिथि, पार्टी के प्रदेश प्रमुख महासचिव डॉ. भागीरथी सिंह मौर्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि माता सावित्री बाई फुले ने उस दौर में महिलाओं के लिए शिक्षा के द्वार खोले जब समाज में रूढ़िवादिता का बोलबाला था। उन्होंने न केवल छुआछूत और सती प्रथा जैसी कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई, बल्कि सत्यशोधक समाज के माध्यम से सामाजिक समानता के लिए आजीवन संघर्ष किया।

​ *संघर्षपूर्ण जीवन से प्रेरणा:*
विशिष्ट अतिथि और वाराणसी मंडल प्रभारी सुमंत सिंह मौर्य ने कहा कि 1848 में पुणे में देश का पहला बालिका स्कूल खोलकर सावित्री बाई ने क्रांति की शुरुआत की थी। मार्ग में बाधाएं आने और विरोध होने के बावजूद वे अपने लक्ष्य से विचलित नहीं हुईं। उनका जीवन पिछड़ों, आदिवासियों और महिलाओं के सशक्तिकरण का प्रतीक है।

​ *अंतिम सांस तक जनसेवा:*
जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्य एवं मंडल सचिव श्रीपति विश्वकर्मा ने उनके बलिदान को याद करते हुए बताया कि समाज सेवा करते हुए ही 1897 में प्लेग महामारी के दौरान मरीजों की सेवा करते समय वे स्वयं इसकी चपेट में आ गईं और देश के लिए एक अपूरणीय क्षति हुई।

​ *उपस्थिति:*
इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की मंडल प्रभारी किरण कुशवाहा, जिला सलाहकार रामनारायण प्रजापति, लक्ष्मण सिंह, मुलायम मौर्य, अतुल प्रियदर्शी, मनोज कुमार, जय प्रकाश सिंह, सुभाष मौर्य, राकेश कुमार, चंद्रमा सिंह, बंशीलाल, डॉ. जय प्रकाश, बासुदेव, मोहम्मद आमीन, भागवत सिंह, बृजेश मौर्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

​कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्य ने की तथा संचालन जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर आजाद द्वारा किया गया।

19
1127 views