logo

सावित्रीबाई फुले जयंती पर डी पी सैनी ने किया 18वीं बार रक्तदान, समाजसेवा की पेश की मिसाल

(सिंघाना) महिला शिक्षा एवं सामाजिक समानता की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में सामाजिक कार्यकर्ता डी पी सैनी ने रक्तदान कर समाजसेवा की प्रेरणादायी मिसाल पेश की। यह उनके जीवन का 18वां रक्तदान है। इससे पूर्व वे 2 अक्टूबर 2025 को सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार के जन्मदिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में 17वीं बार रक्तदान कर चुके हैं। गौरतलब है कि सिंघाना निवासी डी पी सैनी सामाजिक कार्यों एवं जनहित से जुड़े कार्यक्रमों में सदैव अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं। वे वर्तमान में सहयोग एक पहल संस्थान (NGO) के अध्यक्ष, नगर कांग्रेस कमेटी सिंघाना के अध्यक्ष, माली सैनी समाज संस्था झुंझुनूं (ब्लॉक–सिंघाना) के अध्यक्ष तथा विष्णुधाम जनकल्याण सेवा समिति सिंघाना के महासचिव के दायित्व का एक साथ निर्वहन कर रहे हैं। डीपी सैनी शिक्षा, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता एवं जरूरतमंदों की सहायता जैसे क्षेत्रों में निरंतर सक्रिय रहते हुए समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। सावित्रीबाई फुले जयंती जैसे प्रेरणास्पद अवसर पर उनका यह रक्तदान समाज के लिए सेवा, समर्पण और मानवता का सशक्त संदेश है।

10
411 views