
खेतड़ी में महात्मा ज्योतिबा फूले की 195वीं जयंती मनाई
खेतड़ी नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 चांदमारी रोड़ स्थित महात्मा ज्योतिबा फूले पार्क में सावित्रीबाई फुले की 195 वीं जयंती समारोह शनिवार को नगरपालिका अध्यक्ष गीता देवी सैनी के आतिथ्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि डॉ संदीप जांगिड़ थे जबकि अध्यक्षता समाजसेवी पार्षद लीलाधर सैनी ने की। समारोह का शुभारंभ सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए नगरपालिका अध्यक्ष गीता देवी सैनी ने कहा जब सावित्रीबाई फुले का जन्म हुआ उस समय महिलाओं को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं थी वे घर की चारदीवारी में कैद रहतीं थीं। सावित्रीबाई फुले ने महिलाओं को शिक्षित करने में अपना जीवन अर्पित किया वे गांव-गांव, ढाणी-ढाणी हर घर-घर जाकर महिलाओं को शिक्षित करना चाहतीं थीं जिसका लोगों ने विरोध किया परन्तु सावित्रीबाई फुले ने किसी भी बात की परवाह न करके अपने लक्ष्य के लिए आगे बढ़ती गई आज इस बात का परिणाम यह कि भारतीय महिलाएं ही नहीं अपितु विश्व के प्रत्येक देश में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे है चाहे राजनीति हो या खेल या विज्ञान हर क्षेत्र में महिला शिक्षा के दम पर आगे है। सावित्रीबाई फुले का मानना था कि शिक्षा वह हथियार है जिसके दम पर आप संसार को बदल सकते हों। लीलाधर सैनी ने कहा सावित्रीबाई फुले ने शिक्षा का अलख जगाते हुए महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी उनके विचार आज भी मार्गदर्शन का काम करते हैं।