logo

॥ समाज-संस्था ब्रीफ ॥ कार्यकारिणी गठित, ओमप्रकाश जिलाध्यक्ष बने

टोंक राजस्थान सेवारत होम्योपैथिक चिकित्सक संघ टोंक की बैठक शुक्रवार को हुई। मीडिया प्रभारी डॉ. कल्पना वर्मा ने बताया कि इस मौके पर जिले के सभी सेवारत होम्योपैथिक डाक्टर एकत्रित हुए। बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन करने का निर्णय लिया गया। जिसमें सर्वसम्मति से डॉ. ओमप्रकाश मीना को जिलाध्यक्ष चुना गया। संरक्षक पद पर डॉ. अनिल कुमार शर्मा को चुना गया। उपाध्यक्ष पद डॉ. तृप्ति तिवारी, महासचिव डॉ. मनीष कुमार गुर्जर, सचिव डॉ. कल्पना जैन, कोषाध्यक्ष डॉ. संगीता रमन व मीडिया प्रभारी डॉ. कल्पना वर्मा को चुना गया। कार्यकारिणी सदस्यों में डॉ. राघवेंद्र शर्मा, डॉ. महेंद्र मीना, डॉ. भगवान सिंह मीना को चुना गया। बैठक में राजस्थान होम्योपैथिक चिकित्सक संघर्ष समिति के अध्यक्ष डॉ. राजेश मीणा समेत जिले के सभी सेवारत होम्योपैथिक डॉक्टर मौजूद रहे।

8
545 views