logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप: मंत्रियों के लिए बंगले, गरीबों के लिए कुछ नहीं



छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने अपने मंत्रियों के लिए करोड़ों रुपये खर्च करके बंगले बनवा लिए, लेकिन गरीबों के लिए कुछ नहीं किया। छत्तीसगढ़ के मूल निवासी, जो 3 पीढ़ियों से यहां रहते आ रहे हैं, उनका नाम आवास प्लस सूची में है, लेकिन अभी तक उन्हें आवास नहीं मिला है।

छत्तीसगढ़ के नक्शे में नाम ही नहीं था, तब से लोग यहां रहते आ रहे हैं। सरकार को उनकी मदद करनी चाहिए, जो घर बनवाने के लिए असमर्थ हैं। लेकिन यहां तो अपना ही अपना देख रहे हैं। मंत्रियों के लिए एयर कंडीशन बंगले बने हैं, जबकि छत्तीसगढ़ की जनता के पास छत नहीं है।

भाजपा सरकार सते में आते ही मंत्रियों के लिए बांग्ला तैयार किया गया। बहुत सारे लोगों को आवास दिया गया, लेकिन 2011 की लिस्ट में सूची थी उसी को आवास दिया गया। बहुत सारे छत्तीसगढ़ के मूल निवासी हैं, उन लोगों का नाम आवास प्लस पोर्टल बनाकर उसमें नाम जोड़ा गया और सभी को आवास मिलेगा बोलकर वादा किया, लेकिन बहुत दिन हो गया, आवास दे नहीं पा रही है सरकार।

यह पीड़ा ग्राम पंचायत boirdih शक्ति की है। आप छत्तीसगढ़ में गांव में जा सकते हैं, ग्रामीण लोग का कहना है कि हम लोग यहीं रहते आ रहे हैं, पढ़े-लिखे नहीं हैं, पता नहीं सरकार क्यों नहीं दे रहा है।

भाजपा सरकार को गरीबों की हित के लिए पहले सोचना चाहिए था। बंगले बाद में बनवाना चाहिए था। पहले जो पात्रता है, जिसके पास घर नहीं है, छत नहीं है, उसे आवास दिलाना चाहिए। टॉयलेट, बाथरुम नहीं है, उसके घर में टॉयलेट की व्यवस्था करनी चाहिए। एक कमरे की छत की व्यवस्था करनी चाहिए।

37
5538 views

Comment