logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ललितपुर के पाली कस्बा में लोग नहीं लगा रहे मास्क, नगर मे 04 बजे के बाद भी रहती है चहल पहल

ललितपुर। कस्बा पाली में कोरोना वायरस के संक्रमण के बाद भी लोग इसकी विभीषिका को नहीं समझ रहे हैं। वह न तो सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं और न ही मास्क का प्रयोग कर रहे हैं, जबकि मास्क नहीं लगाने वाले लोगों के खिलाफ डीएम ने कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं।

खास बात यह है कि पुलिस ने मास्क नही लगाने वाले एक भी व्यक्ति के खिलाफ अब तक संबंधित धाराओं में कार्रवाई नहीं की है। कस्बा पाली में मास्क की अनिवार्यता का किस तरह मजाक उड़ाया जा रहा है इसकी बानगी साफ नजर आ रही है।बाजार मे बाइक सवार एवं राहगीर बिना मास्क लगाए दिखे। खास बात यह कि बाइक सवार पाली पुलिस  के नजदीक से होकर गुजरते हैं। पुलिस ने भी उन्हें टोकने की जहमत नहीं उठाई। 

इसके अलावा पैदल गुजर रहीं महिलाएं भी बिना मास्क लगाए पैदल ही जाती दिखीं। हालांकि ये सभी महिलाएं राशन की तलाश व पानी भरने को घरों से निकली हैं।एसडीएम अनिल कुमार ने जल्द ही इस दिशा में अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने व इसके बावजूद इसके उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।

267
15000 views

Comment