logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत नव मतदाता पंजीयन सहयोग किया

मंदसौर। भाजपा का बूथ सशक्तिकरण अभियान चल रहा है अभियान के अंतर्गत जिले की चारों विधानसभाओं में बूथों की संख्या में हुई वृद्धि की जानकारी मंडलो में स्थित बूथों पर संगठन की रचना अनुसार पहुंचाई जा रही हैं। नवीन मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में आसानी से दर्ज हो जाये इस हेतु बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाकर भाजपा कार्यकर्ता नाम दर्ज कराने में, संशोधन कराने में, स्थानान्तरण कराने में मतदाताओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। बूथ शक्तिकरण अभियान अंर्तगत भाजपा उत्तर मंडल के संशोधित नवीनतम बूथ क्रमांक 75,76 और 77 पर सांसद सुधीर गुप्ता ने उत्तर मंडल अध्यक्ष अरविन्द सारस्वत, पार्षद एवं सभापति निलेश जैन, शक्तिकैन्द प्रभारी सोनू सांखला, बंटी चौहान, अजय रतनावत, महैन्द्र परिहार, आरती दवे, आकाश निगम आदि कि उपस्थिति में नवीन मतदाताओं के पंजीयन में सहयोग प्रदान किया। इस प्रकार भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने मल्हारगढ़ विधानसभा के बूथ क्रमांक 55 एवं पिपलियामंडी मंडल के बूथ क्रमांक 81,82,83 और 84 पर बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंर्तगत नवीन बूथों कि जानकारी दी और नवीन मतदाताओं के पंजीयन शतप्रतिशत मतदाता सूची में दर्ज हो जाये इसका आग्रह किया।

30
379 views

Comment