लखनऊ/उत्तर प्रदेश।
प्रदेश सरकार द्वारा आईपीएस अधिकारियों के प्रमोशन की सूची जारी की गई है।
मिर्जापुर के पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा बने डीआईजी
लखनऊ/उत्तर प्रदेश।
प्रदेश सरकार द्वारा आईपीएस अधिकारियों के प्रमोशन की सूची जारी की गई है। प्रमोशन के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को उच्च पदों पर पदोन्नति मिली है।
प्रमोशन सूची के अनुसार प्रवीण कुमार, तरुण गाबा और आशुतोष कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) के पद पर पदोन्नत किया गया है। इसके साथ ही कई आईपीएस अधिकारियों को महानिरीक्षक (IG) बनाया गया है।
वहीं मिर्जापुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा को पदोन्नत करते हुए उप महानिरीक्षक (DIG) बनाया गया है। इसके अलावा प्रदेश में कई अन्य अधिकारियों को भी DIG के पद पर पदोन्नति मिली है।
प्रमोशन के बाद अधिकारियों में उत्साह का माहौल है और पुलिस महकमे में प्रशासनिक मजबूती की उम्मीद जताई जा रही है।