logo

❄️ ठंड को देखते हुए शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक सितामढ़ी।


जिले में लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। जिलाधिकारी के आदेशानुसार 3 जनवरी 2026 तक सितामढ़ी जिले के सभी सरकारी, निजी विद्यालयों एवं कोचिंग संस्थानों में शैक्षणिक गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी।
यह आदेश छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है। आदेश का अनुपालन सभी शिक्षण संस्थानों के लिए अनिवार्य होगा।
प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें।
— जिला प्रशासन, सितामढ़ी

1
0 views