logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पुलिस अधीक्षक छतरपुर द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम से नव वर्ष 2026 ड्यूटी हेतु पुलिस दल को किया रवाना

पुलिस अधीक्षक छतरपुर द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम से नव वर्ष 2026 ड्यूटी हेतु पुलिस दल को किया रवाना

नव वर्ष 2026 के आगमन पर आयोजित कार्यक्रमों के दौरान शांति, सुरक्षा, यातायात व्यवस्था की दृष्टि से छतरपुर पुलिस द्वारा आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। खजुराहो सहित जिले के सभी पर्यटन स्थलों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य कार्यक्रम स्थलों में पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। बाहर से आने वाले व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। होटल इत्यादि के रजिस्टर प्रविष्टि भी चेक की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन ने पुलिस कंट्रोल रूम से आज शाम मुख्यालय अंतर्गत ड्यूटी में लगे थाना कोतवाली, थाना सिविल लाइन, थाना यातायात, महिला थाना, पुलिस कंट्रोल रूम, रेडियो, कार्यालय एवं रक्षित केंद्र के पुलिस कर्मियों को निर्देश देकर रवाना किया गया।

यातायात व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए गए कि ओवर स्पीड, स्टंट बाजी, नशे में वाहन चलाने वालों तथा दुर्घटना प्रभावी वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की जाए।
वाहन रोकते समय पुलिस बल अपनी सुरक्षा का भी ध्यान दें। गति का अंदाजा लगाएं। अनियंत्रित गाड़ी को जबरदस्ती रोकने का प्रयास ना करें, शीघ्र अगले चेकिंग पॉइंट को बताएं, रोकने के और भी विकल्प हैं। ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से अल्कोहल संबंधी जांच करें, इंटरसेप्टर वाहन से भी निगरानी रखें।

महिला थाना, निर्भया मोबाइल एवं महिला पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि थानों से समन्वय बनाकर कार्यक्रम स्थलों, सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक स्थलों सहित महिला के आवागमन वाले स्थान में निरंतर भ्रमण करें। प्वाइंटों में महिला बल भी सक्रिय रहे। सकारात्मक भाषा शैली एवं व्यवहार का प्रयोग करें।

ड्रोन कैमरा, सीसीटीवी कैमरा, सीसीटीवी कंट्रोल रूम के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। पुलिस विजिबल रहे, रेडियम टाइप की पट्टी अवश्य धारण करें। बैटन लाइट, टॉर्च सहित प्रकाश व्यवस्था पर्याप्त रहे।

थाना मोबाइल अतिरिक्त मोबाइल पार्टी चीता मोबाइल निर्भया मोबाइल सक्रिय व क्षेत्र में भ्रमणशील रहे।
तेज ध्वनि में साउंड डीजे एवं आतिशबाजी इत्यादि पर नियंत्रण रखें। अवैध गतिविधि, संदिग्ध व्यक्ति, आपत्तिजनक एवं प्रतिबंधित सामग्री इत्यादि पर विशेष निगरानी रखें।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविंद सिंह दांगी, थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक सतीश सिंह, थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक बृहस्पति साकेत, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक प्रतिभा श्रीवास्तव, थाना प्रभारी ओरछा रोड उप निरीक्षक दीपक यादव एवं पुलिस टीम उपस्थित रही।

51
1007 views
1 shares

Comment