logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्राम पंडवाल लुंजा में आयोजित समाज सुधार बैठक

बसन्तलाल अड़ ब्यूरो रिपोर्ट बांसवाड़ा

बांसवाड़ा:ग्राम पंडवाल लुंजा में आयोजित समाज सुधार बैठक में फिजुलखर्च रोकने और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ कड़े नियम लागू किए गए | निर्णय अनुसार शादी नोतरे में शराब मांसाहार और डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा समारोहों में केवल ढोल शहनाई बजाई जाएगी दहेज 51 हजार तक सीमित रहेगा तथा चांदी 1.500 ग्राम सोने में एक कांटा और कर्णफूल ही लेन देन कि अनुमति रहेगी गांव कि विवाहित महिला के किसी के साथ भागने पर 551000 दंड और आजीवन बहिष्कार का प्रावधान रखा गया कुवांरी लड़की के नात्रे जाने पर 2 लाख जुर्माना तय हुआ | बारात में एक बस ओर दूल्हे के लिए एक गाड़ी ही रहेगी | नियम तोड़ने पर 51 हजार जुर्माना लिया जाएगा।बैठक में कार्यकारिणी भी गठित की गई जिसमें समाज सुधार समिति अध्यक्ष छगन बिलवाल उपाध्यक्ष कलसिग कोषाध्यक्ष जसवंत महासचिव निकेश, सचिव तेरसिंह , भरत, मीडिया प्रभारी बसंतलाल अड़ संरक्षक भुरजी बारिया महामंत्री गौरसिंह, वालिया, मंत्री संजय, हुरजी, प्रभारी देवीलाल गरासिया सह कोषाध्यक्ष लालसिंह,सदस्य नरेश डामोर पास्केल ,राजू, ग़लबा, लाला, दिनेश, महेन्द्र, दला,मावजी, मनोज, लक्ष्मण, पीथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

74
1444 views

Comment