logo

ब्रेकिंग न्यूज़ | धन समिति केंद्र रजौली में किसानों का शोषण, प्रबंधन की मनमानी चरम पर

ब्रेकिंग न्यूज़ |
धान समिति केंद्र रजौली में खुली लूट का खेल

धान समिति केंद्र रजोली में किसानों के साथ हो रही खुली लूट अब किसी से छिपी नहीं रह गई है।?

“हमाली के पैसे” के नाम पर किसानों से मनमाने ढंग से वसूली की जा रही है, वहीं बोरियों में तय मानक से अधिक भरती कराई जा रही है। ?

नियमों के अनुसार जहां एक बोरी में 40 किलो धान भरा जाना चाहिए, वहीं यहां 40 किलो 800 ग्राम तक जबरन भरती कराई जा रही है, जो सीधे-सीधे किसानों के हक पर डाका है। ?

सबसे गंभीर बात यह है कि समिति के मजदूरों द्वारा किसानों को न बोरी लदवाई जाती है, न छलनी लगवाई जाती है, न सिलाई, न सही भरती, न तौल—किसी भी प्रकार की मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही।

इसके बावजूद किसानों से पैसे वसूले जा रहे हैं। यह व्यवस्था नहीं, बल्कि संगठित शोषण का स्पष्ट उदाहरण है। ?

ग्रामीणों और किसानों का आरोप है कि धान समिति केंद्र रजोली में प्रबंधक की पूरी तरह निरंकुश मनमानी चल रही है।?

न नियमों की परवाह, न शासन के निर्देशों का सम्मान। शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं, जिससे किसानों का आक्रोश और पीड़ा लगातार बढ़ती जा रही है। ?

यह मामला न केवल प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करता है, बल्कि किसान हितों की सरेआम हत्या जैसा प्रतीत होता है। ?

यदि शीघ्र उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई, तो यह “संज्ञेय अपराध” किसानों के विश्वास को पूरी तरह तोड़ देगा।?

अब सवाल यह है—क्या प्रशासन जागेगा या किसान इसी तरह लुटते रहेंगे?

धन समिति केंद्र रजौली
खबर /जन जन की आवाज

2
55 views