logo

सीनियर लेक्चरर श्री रणवीर सिंह राठी सेवानिवृत्त

खानपुर कलां -31 दिसंबर। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां के महिला बहुतकनीकी संस्थान के लाइब्रेरी साइंस के सीनियर लेक्चरर श्री रणवीर सिंह राठी आज सेवा से निवृत हो गए हैं। महिला बहुतकनीकी संस्थान में रणबीर राठी ने 33 वर्ष अपनी सेवाएं दी हैं। उनकी सेवानिवृत्ति पर कुलपति प्रो. सुदेश ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें सुखद एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि गुरुकुल से विश्वविद्यालय तक के सफर में श्री रणवीर राठी का बहुत सहयोग रहा है। उनकी सकारत्मक सोच का छात्राओं के चहुमुखी विकास में अभूतपूर्व योगदान रहा है। इस अवसर पर महिला विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो शिवालिक यादव ने रणवीर राठी को बधाई देते हुए कहा कि यह संस्थान आज भी आपका है और आगे भी आपका रहेगा। आपके अनुभव की जब भी महिला विश्वविद्यालय को जरूरत होगी तो आपको याद किया जाएगा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के पूर्व डीन ऐकडेमिक अफेयर्स प्रो संकेत विज महिला बहुतकनीकी संस्थान की प्राचार्य किरण जिंदल ने सेवानिवृत्त शिक्षक के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए सुखद भविष्य की मंगलकामनाएं दी।फोटो कैप्शन-02 - महिला विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त शिक्षक रणवीर राठी को प्रशंसा पत्र भेंट करते हुए कुलपति प्रो सुदेश व कुलसचिव प्रो शिवालिक यादव एवं अन्य।

3
539 views