logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मेरा देश बदल रहा है एक कविता

मेरा देश बदल
लगता है कुछ कुछ नहीं
सब कुछ बदल रहा है

जब बच्चे थे तो पढ़ते थे
हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई
आपस में हम भाई भाई
पर अब देख कर लगता है
पढ़ाई बदल रही है
मेरा देश बदल रहा है

पहले नेता गलती करता था
तो जनता आगे बढ़ती थी
और सत्ता उससे डरती थी
पर अब जनता नेता से डरती है
मेरा देश बदल रहा है

पहले पापी बलात्कारी पकड़े जाते थे
तो जनता जय जय कर करती थी
अब पापी शोर मचाता है
अपना जोर दिखाता है
जनता को डरता है
मेरा देश बदल रहा है
मेरा देश बदल रहा है

26
1013 views

Comment