logo

भारत 2047 चित्र प्रदर्शनी का दो दिवसियआयोजन

डॉ सी वी रमन विश्वविद्यालय भगवानपुर वैशाली के प्रांगण में दो दिवसीय विकसित भारत 2047 चित्र प्रदर्शनी का आयोजन केंद्रीय संचार ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार छपरा के द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में प्रथम दिन आगत अतिथियों का सम्मान के साथ दीप प्रज्वलन से आरंभ हुआ माननीय मंत्री श्री संजय कुमार सिंह लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग बिहार सरकार डॉक्टर बसंत सिंह कुलपति, डॉक्टर धीरेंद्र कुमार सिंह, डीन अकैडमी, डॉक्टर अमरीश कुमार सिंह, डी एस डब्ल्यू श्री पंकज कुमार सिंह,एच ओ डी, अभिषेक कुमार मिश्रा, पीआरओ भारत सरकार को अंग वस्त्र एवं बुके देकर, सर्वजीत सिंह सीबीसी पटना एवं उत्पल कांत आई पी आर डी पटना ने स्वागत किया। मंत्री महोदय ने विकसित भारत 2047 के विषय में लोगों को जानकारियां दी। उक्त अवसर पर मंच संचालन वरिष्ठ उद्घोषक बिट्ठल नाथ सूर्य के संचालन में आगत अतिथियों का स्वागत एवं पंजीकृत दल द्वारा संस्कृत कार्यक्रम का संचालन के साथ प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में विजेताओं को सम्मानित किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में छात्र-छात्राओं ,शिक्षक, ग्रामीण ,मनीष कुमार, मीनू कुमार, सुबोध कुमार एवं अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

45
1189 views