logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अटल शताब्दी वर्ष विधानसभा स्तरीय सम्मेलन बैकुंठपुर में भव्य रूप से संपन्न

भारतीय जनता पार्टी जिला कोरिया के जिला अध्यक्ष आदरणीय देवेंद्र तिवारी जी के नेतृत्व में अटल शताब्दी वर्ष विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन संस्कृतिक भवन, बैकुंठपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्री ललन प्रताप सिंह जी (जिला संगठन प्रभारी) उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान तथा संगठन को मजबूत करने के विषय में विस्तार से मार्गदर्शन दिया।
सम्मेलन में जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, जिले के भाजपा जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने अटल जी के आदर्शों को आत्मसात कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में अनुशासन, उत्साह एवं संगठनात्मक एकता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।
भारतीय जनता पार्टी – अटल विचार, सशक्त भारत 🇮🇳
#AtalShatabdiVarsh
#BJPKoriya
#Baikunthpur
#AtalJiAmarRahein

105
4676 views

Comment