
मानवता की मिसाल: नकटहा मिश्र में उद्भव त्रिपाठी और गुड्डू पाण्डेय ने बांटी खुशियों की गर्माहट......
फाजिलनगर/कुशीनगर:
कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बढ़ते प्रकोप के बीच मानवता की सेवा का एक अनुकरणीय उदाहरण पेश करते हुए नकटहा मिश्र गांव में विशाल निःशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाजसेवी और प्रधान प्रत्याशी गुड्डू पाण्डेय के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के करीब 1500 असहाय, वृद्ध और जरूरतमंद लोगों को कंबल भेंट कर उन्हें कड़ाके की ठंड से राहत पहुंचाई गई।
जनसेवा ही हमारा संकल्प: मुख्य अतिथि
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि, 'भठही की आवाज' के प्रधान संपादक एवं STNT नर्सिंग संस्थान के निदेशक उद्भव त्रिपाठी ने कहा, "ठिठुरती ठंड में किसी गरीब को कंबल देना किसी संजीवनी से कम नहीं है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना ही सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। जनकल्याण के ऐसे प्रयास ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं।"
अनवरत जारी रहेगी गरीबों की सेवा
वहीं, विशिष्ट अतिथि सुभाष प्रसाद त्रिपाठी पूर्व अध्यक्ष जिलापंचायत देवरिया ने अपने संबोधन में विश्वास दिलाया कि गरीबों और वंचितों की सेवा का यह अभियान रुकने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य हर उस व्यक्ति के आंसू पोंछना है जो संसाधनों के अभाव में कष्ट झेल रहा है।
सांस्कृतिक प्रस्तुति ने बांधा समां
कार्यक्रम के दौरान प्रख्यात गायक बलिराम बाली ने अपनी मधुर और मनोरम प्रस्तुति से वहां उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। कार्यक्रम के संयोजक नितीश पाण्डेय ने मुख्य अतिथि सहित सभी गणमान्य जनों को अंग वस्त्र भेंट कर उनका विधिवत सम्मान किया और आभार प्रकट किया।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस पुनीत अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार विनय तिवारी, अभय पाण्डेय, आलोक चौबे,सुबोध पाण्डेय,विवेक पांडेय ब्रजेश मिश्रा,महेश्वर उपाध्याय,निलेश गुप्ता सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने इस मानवीय कार्य की मुक्त कंठ से सराहना की।