logo

नकटहा मिश्र में मानवता की मिसाल: 1500 जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल, 'भठही की आवाज़' के प्रधान सम्पादक उद्भव त्रिपाठी रहे मुख्य अतिथि.......

नकटहा मिश्र (कुशीनगर): कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच मानवता की सेवा का एक अनुकरणीय उदाहरण पेश करते हुए नकटहा मिश्र में विशाल निःशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाजसेवी और प्रधान प्रत्याशी गुड्डू पाण्डेय के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 1500 गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को कंबल भेंट कर उन्हें भीषण ठंड से राहत पहुंचाई गई।
​"ठंड में कंबल किसी संजीवनी से कम नहीं"
​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, 'भठही की आवाज़' के प्रधान संपादक एवं STNT नर्सिंग संस्थान के निदेशक उदभव त्रिपाठी ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, "भीषण ठंड में किसी असहाय को गर्म कपड़े या कंबल प्रदान करना किसी संजीवनी (जीवनदान) से कम नहीं है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना और वंचितों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सबसे बड़ा पुनीत कार्य है।" उन्होंने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए एक प्रेरणा बताया।
​अनवरत जारी रहेगी सेवा की राह
​विशिष्ट अतिथि सुभाष प्रसाद त्रिपाठी पूर्व अध्यक्ष जिलापंचायत देवरिया अपने संबोधन में संकल्प दोहराते हुए कहा कि गरीबों की सेवा का यह सिलसिला थमेगा नहीं, बल्कि अनवरत जारी रहेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनसेवा ही हमारा संकल्प है और जनकल्याण ही हमारा एकमात्र उद्देश्य है।
​सांस्कृतिक प्रस्तुति ने मोहा मन
​कार्यक्रम के संयोजक नितीश पाण्डेय ने आए हुए सभी अतिथियों का अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया और आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भोजपुरी गायक बलिराम बाली की शानदार प्रस्तुति ने कार्यक्रम में समां बांध दिया और उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया।
​कार्यक्रम में मुख्य उपस्थिति:
इस पुनीत कार्य के साक्षी बनने के लिए क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से:
​वरिष्ठ पत्रकार विनय तिवारी
​अभय पाण्डेय,आलोक चौबे,ब्रजेश मिश्रा, अंजन मिश्रा,विवेक पांडेय,सुबोध पाण्डेय,निलेश गुप्ता
​क्षेत्र के भारी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक।

10
409 views