logo

*प्रेस विज्ञप्ति* *====================* *गोड्डा पुलिस* *दिनांक-30.12.2025* *ललमटिया थाना* *====================* दिनांक-27.12.2025 को ललमटिया थाना क

*प्रेस विज्ञप्ति*
*====================*
*गोड्डा पुलिस*
*दिनांक-30.12.2025*
*ललमटिया थाना*
*====================*
दिनांक-27.12.2025 को ललमटिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत ई०सी०एल० परियोजना में दहशत फैलाने के उद्देश्य से ललघुटवा डम्प साईड में लगी मशीन (डोजर) पर फायरिंग एवं आगजनी की घटना दो अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा कारित की गई थी, जिस सन्दर्भ ललमटिया थाना काण्ड सं0-94/25 दिनांक-28.12.2025 उपयुक्त धाराओं में काण्ड दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय, गोड्डा के द्वारा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, महागामा के नेतृत्व में तत्काल एक एस०आई०टी० टीम का गठन किया गया था। एस०आई०टी० टीम के द्वारा मानवीय आसूचना एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर घटना में संलिप्त दोनों अप्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किया गया। दोनों अभियुक्तों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिवत न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।एस०आई०टी० टीम घटना में अन्य अभियुक्तों संलिप्तता की संभावना के बिन्दू पर भी गहराई से अनुसंधान कर रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम :-*
1. मो0 आरिफ उम्र करीब 20 वर्ष पिता जमाल अंसारी, सा0- ललघुटवा, थाना ललमटिया।
2. मे० इम्तियाज अंसारी उम्र 33 वर्ष पिता मो0 यासिन अंसारी, सा0- बडा भोड़ाय, थाना ललमटिया

*जप्त समानों का विवरण :-*
1. घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा-02 (दो) अदद
2. खोखाः- 01 (एक)
3. घटनास्थल से गोली का अग्र भाग (पिलेट)
4. दो मोबाईल फोन
5. काण्ड में प्रयुक्त बिना रजिस्ट्रेशन का पल्सर मोटरसाईकिल।

*छापामारी दल :-*
1. पु0नि0 बिरेंद्र पासवान, बोआरीजोर प्रभाग
2. पु0अ0नि0 रौशन कुमार, थाना प्रभारी, ललमटिया थाना
3. पु0अ0नि0 प्रभाष दास, ललमटिया थाना।
4. पु0अ0नि0 गन्दुर उरॉव, ललमटिया थाना।
5. पु0अ0नि0 जगनारायण राम, ललमटिया थाना।
6. स0अ0नि0 शंकर प्रसाद यादव, ललमटिया थाना।
7. स0अ0नि0 सुरेन्द्र कुमार यादव, ललमटिया थाना।

11
660 views