logo

मध्यप्रदेश लागोरी संघ से चयनित प्रतिभाशाली खिलाड़ी चेन्नई के लिए रवाना हुए

मप्र लागोरी संघ से चयनित प्रतिभाशाली खिलाड़ी चेन्नई के लिए रवाना हुए

सोहागपुर/ मध्य प्रदेश लागोरी संघ के तत्वावधान में प्रदेश के विभिन्न जिलों से प्रतिभाशाली बालक एवं बालिका खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित टीम दिनांक 28 दिसंबर से 31 दिसंबर तक चेन्नई में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय लागोरी प्रतियोगिता में भाग लेकर मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्वः इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से उभरकर आए होनहार खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ी प्रदेश की खेल प्रतिभा का प्रदर्शन राष्ट्रीय मंच पर करेंगे। टीम के साथ रहेंगे अनुभवी कोच एवं प्रबंधन कोच दशरथ कुमार, मैनेजर शिवम दुबे, बालिका वर्ग की कोच अंशाली छाबड़िया रहेंगी, जो खिलाड़ियों का
मार्गदर्शन करेंगी। संघ पदाधिकारियों एवं वरिष्ठजनों ने किया उत्साहवर्धनः मध्य प्रदेश लागोरी संघ के अध्यक्ष आशीष मालवीया सचिव आकाश बंशकार साथ ही विकासखंड खेल समन्वयक देवेंद्र उरहा, बरेलाल अमोले, कलीराम अहिरवार, राजकुमार पाली, लीलाधर, सचिन बाथरे, नीरज, सुमित, नीरज बाथरे, आशुतोष, अजय, आकाश, मनीष, रामरतन एवं नगर के अन्य वरिष्ठ नागरिकों ने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन एवं टीम भावना के महत्व से अवगत कराया।
चयनित खिलाड़ी: बालक: पवन, हेमन्त अहिरवार, ओम यादव, हर्ष रघुवंशी, देव पाली, यश, जय, देवेन्द्र, विकास, प्रभाकर, अजय व अन्य। बालिका वर्ग: असली, भाग्यश्री, सोनम पटवा, रागनी, वंशिका व अन्य खिलाड़ी। उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपेक्षा : संघ द्वारा सभी चयनित खिलाड़ियों से उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई गई है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

गौरव मालवीया
सोहागपुर, नर्मदापुरम

13
745 views