logo

हिन्दू महासभा का विशाल कार्यकर्ता मिलन समारोह संपन्न

अखिल भारत हिंदू महासभा नगर टीम बीसलपुर के नगर महासचिव बनाए गए शेखर शुक्ला जी


संगठन की एकता और विस्तार पर रहा जोर, महिलाओं व युवाओं ने दिखाई सक्रियता

पीलीभीत/ बीसलपुर

बीसलपुर। अखिलनी भारत हिन्दू महासभा द्वारा सोमवार को महिला मंडल अध्यक्ष बबीता सक्सेना के नेतृत्व में भव्य कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संजीव सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा एवं ठाकुर रुद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत चीनी मिल गेस्ट हाउस से निकले रोड शो से हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए देवस्थल बारात घर स्थित स्थल तक पहुँचा। शो के दौरान कार्यकर्ताओं ने झंडों, नारों और जयघोषों से वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया।बैठक का संचालन नगर अध्यक्ष सुनील अवस्थी एवं नगर महामंत्री अवनीश रतन ने संयुक्त रूप से किया। महिला मंडल अध्यक्ष बबीता सक्सेना ने कहा कि ऐसे समारोह संगठन की एकता और मजबूती का प्रतीक हैं। मंडल अध्यक्ष पंकज पाठक ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं, जिनकी सक्रियता से ही संगठन आगे बढ़ता है।जिलाध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा ने कहा कि हिन्दू महासभा समाजहित, राष्ट्रहित और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए निरंतर कार्यरत है। जिला महामंत्री मयंक जायसवाल ने संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं की जानकारी दी और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने की बात कही। युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा ने युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।महिला जिला महामंत्री कविता वंशवाल ने कहा कि संगठन में महिलाओं की भूमिका लगातार सशक्त हो रही है और उन्हें अधिक जिम्मेदारियाँ सौंपी जा रही हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर रुद्र प्रताप सिंह ने संगठन को राष्ट्रवादी विचारधारा पर आधारित बताया, जबकि संजीव मिश्रा ने कहा कि महासभा एक अनुशासित और वैचारिक संगठन है जो समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलता है।मुख्य अतिथि ठाकुर संजीव सिंह राणा ने अपने संबोधन में कहा कि अखिल भारत हिन्दू महासभा एक वैचारिक आंदोलन है, जो भारत की सांस्कृतिक एकता और सनातन मूल्यों की रक्षा के लिए कार्यरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की नीति और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाएँ।कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया। समारोह सौहार्दपूर्ण और अनुशासित वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा, जिला महामंत्री मयंक जायसवाल, महिला जिलाध्यक्ष बिन्दु सिंह, महिला जिला महामंत्री कविता वंशवाल, युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा, युवा जिला महामंत्री आयुष सक्सेना, नगर अध्यक्ष सुनील अवस्थी, नगर महामंत्री अवनीश रतन सहित विभिन्न नगरों एवं ब्लॉकों की टीमें मौजूद रहीं।

26
1134 views