logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अरावली बचाओ रैली के बाद कांग्रेस के झंडे कचरा ऑटो में, भाजपा सरकार पर तानाशाही का आरोप अलवर कांग्रेस पार्टी द्वारा शनिवार को आयोजित अरावली बचाओ रैली

अरावली बचाओ रैली के बाद कांग्रेस के झंडे कचरा ऑटो में, भाजपा सरकार पर तानाशाही का आरोप

अलवर कांग्रेस पार्टी द्वारा शनिवार को आयोजित अरावली बचाओ रैली के बाद रविवार को एक विवाद सामने आया है। नगर निगम क्षेत्र में चल रहे कचरा संग्रहण ऑटो में कांग्रेस के झंडे और बैनर पड़े हुए मिलने से राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इस घटना को लेकर कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रकाश गंगावत और शहर अध्यक्ष जेडी आर्यन ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस की बढ़ती जनसमर्थन और आंदोलनों से घबराई हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि अरावली बचाओ रैली की सफलता से बौखलाकर सरकार ने अपने अधिकारियों के माध्यम से रैली में लगे कांग्रेस के झंडे और बैनर हटवाकर नगर निगम की कचरा गाड़ियों में डलवा दिए।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह केवल पार्टी के झंडों का अपमान नहीं है, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की ओछी राजनीति कर रही है। अरावली पर्वतमाला को बचाने के लिए उठाई गई कांग्रेस की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस इससे डरने वाली नहीं है।
जिला अध्यक्ष प्रकाश ने कहा कि इस पूरे मामले को यहीं खत्म नहीं होने दिया जाएगा। कांग्रेस के वरिष्ठ और दिग्गज नेता भी इस विषय को गंभीरता से उठाएंगे और जरूरत पड़ी तो इसे उच्च स्तर तक ले जाया जाएगा। वहीं शहर अध्यक्ष जेड आर्य ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क से सदन तक इस मुद्दे पर संघर्ष करेंगे।
कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से इस मामले में जवाबदेही तय करने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोहराई गईं, तो कांग्रेस बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होगी।

बाईट.... प्रकाश गंगावत ..... जिला अध्यक्ष कांग्रेस

बाईट....जेडी आर्यन..... शहर अध्यक्ष कांग्रेस


53
1855 views

Comment