logo

मानवता की मिसाल: सड़क हादसे में लहूलुहान महिला के लिए 'फरिश्ता' बने विवेक और प्रधान नरेंद्र सिंह


"मजहब से ऊपर मानवता होती है। संकट में फंसे व्यक्ति की मदद करना ही हमारा प्राथमिक कर्तव्य है।" - विवेक सिंह

लक्ष्मीपुर ।
आज के दौर में जहाँ अक्सर लोग सड़क हादसों को देखकर तमाशबीन बने रहते हैं, वहीं लक्ष्मीपुर ब्लाक क्षेत्र के अन्तर्गत के अड्डा बाजार क्षेत्र में इंसानियत की एक मिसाल देखने को मिली। शाहपुर पुल के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक मुस्लिम महिला की जान बचाने के लिए विवेक सिंह और ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह ने तत्परता दिखाकर न सिर्फ महिला को अस्पताल पहुँचाया, बल्कि समाज को भी एक बड़ा संदेश दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेलभर चखना निवासी एक महिला सोमवार को शाहपुर पुल के पास सड़क हादसे का शिकार हो गई। महिला के कान और मुंह से अत्यधिक खून बह रहा था और वह तड़प रही थी। राहगीर खड़े देख रहे थे, तभी वहां से गुजर रहे विवेक सिंह ने बिना वक्त गंवाए अपनी गाड़ी रोकी और उन्होंने स्थानीय प्रधान नरेंद्र सिंह के सहयोग से घायल महिला को अपनी गाड़ी में बैठाया और प्राथमिक उपचार के लिए अड्डा बाजार ले गए।
फिर एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा,विवेक सिंह महिला को लेकर तीन अलग-अलग चिकित्सकों के पास पहुंचे। जब डॉक्टरों ने महिला की हालत नाजुक बताते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर करने की सलाह दी, तो विवेक सिंह ने तुरंत एम्बुलेंस का प्रबंध किया और समय रहते उसे बड़े चिकित्सा केंद्र के लिए रवाना किया।


वहीं इस नेक कार्य की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है। पीड़ित परिवार ने विवेक सिंह और प्रधान नरेंद्र सिंह का आभार जताते हुए कहा कि उनकी सक्रियता से ही महिला की जान बच सकी है।

5
515 views