logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिला चिकित्सालय गौरीगंज एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अमेठी में महिला कल्याण विभाग द्वारा बेबीकिट वितरित कर मनाया गया कन्या जन्मोत्सव ।

*====महिला एवं बाल कल्याण विभाग जनपद अमेठी द्वारा कन्या जन्मोत्सव का आयोजन====* आज दिनांक 29.12.2025 को जिलाधिकारी महोदय, मुख्य विकास अधिकारी महोदय के मार्गदर्शन एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी *श्री सात्विक श्रीवास्तव (उपजिलाधिकारी/जिला प्रोबेशन अधिकारी) महोदय के निर्देशानुसार *मलिक मोहम्मद जायसी संयुक्त जिला चिकित्सालय गौरीगंज एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी जनपद अमेठी में *कन्या जमोत्सव कार्यक्रम* का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में नवजात बच्चियों को *बेबी किट वितरित* करके *कन्या जन्मोत्सव* मनाया गया तथा साथ में कन्या सुमंगला योजना के बारे में विस्तृत जानकारी पंपलेट बांटकर प्रदान की गई। विभागीय कार्यक्रम के अनुसार जेन्डर स्पेशलिस्ट राकेश कुमार यादव द्वारा लैंगिक समानता से सम्बन्धित जानकारी दी गई तथा बताया गया कि "*बेटियां घर की शान हैं उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य का हमें पूरा ध्यान रखना चाहिए सरकार इन्हें बढ़ाने तथा पढ़ाने के लिए सदैव तत्पर है*" तथा पम्पलेट वितरित करने के साथ ही सभी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा HEW टीम द्वारा बच्चों से संबंधित सहायता के बारे में बताया गया साथ ही महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत महिलाओ को नंबर हेल्पलाइन नंबर 112, 181, 108, 1090, 1098, 1076, के बारे में भी अवगत कराया गया। इस अवसर पर हब फॉर इंपावरमेंट ऑफ वूमेन से जेन्डर स्पेशलिस्ट राकेश कुमार यादव एकाउंटेंट लेखाकार सुश्री जानवी गुप्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉ0 राधिका शुक्ला ,स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्री मनोज कुमार पटेल स्टॉप नर्स किरण श्रीवास्तव, कुमारी दीपश्री सिंह ,डाटा एंट्री ऑपरेटर श्री मनोज कुमार पाण्डेय धात्री , महिलाएं आदि उपस्थिति रहीं ।

61
2483 views

Comment