logo

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को क्रेन से माला पहनायाः मेरठ पहुंचने पर ब्राह्मण नेताओं ने अलग से स्वागत किया,

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पंकज चौधरी रविवार को पहली बार मेरठ पहुंचे। यहां उनके स्वागत का अलग ही अंदाज दिखा। कार्यकर्ताओं ने क्रेन में विशाल माला टांगकर उनका स्वागत किया। ब्राह्मण समाज के नेताओं ने एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज की अगुवाई में बिना किसी तय कार्यक्रम के अलग से स्वागत किया।प्रदेशअध्यक्ष पश्चिम क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और संगठन के पदाधिकारियों के साथ इवाया (इवाना) रिसॉर्ट में बैठक किया। यह पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय बैठक है, जिसमें लगभग 400 नेता और पदाधिकारी शामिल हैं।प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा- मैं कार्यकर्ताओं का दर्द भली-भांति समझता हूं। दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक संगठन में काम किया है। इसलिए कार्यकर्ताओं की समस्याओं और संघर्षों से मैं भली-भांति परिचित हूं।उन्होंने दिल्ली आने वाले कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कहा कि कई बार ऐसे हालात भी बने, जब मैं दिल्ली में संसद के काम में व्यस्त होता था, तभी घर से फोन आता था कि घर का सोफा और कुर्सियां टूटने की स्थिति में हैं। इसके बावजूद पार्टी के लिए लगातार जुटे रहना मेरी प्राथमिकता रही। काशी टोल प्लाजा पर भव्य स्वागत पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत काशी टोल प्लाजा से ही शुरू हो गया था। घने कोहरे के बावजूद सुबह से ही बड़ी संख्या में भाजपाई नेता और कार्यकर्ता टोल प्लाजा पर डेरा जमाए रहे। टोल के एक ओर कुर्सियां लगाकर स्वागत स्थल तैयार किया गया था।जैसे ही पंकज चौधरी काशी टोल पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करते हुए उनका भव्य स्वागत किया। उनकी गाड़ी में पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया भी मौजूद थे। कार्यकर्ताओं की भीड़ इतनी अधिक थी कि काफिला आगे नहीं बढ़ पा रहा था।हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को रस्सी लगाकर भीड़ रोकनी पड़ी, इसके बावजूद कार्यकर्ता हटने को तैयार नहीं थे। पंकज चौधरी मेरठ में मेरठ समेत अन्य जिलों के जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों से के साथ भी एक बैठक की इन्हीं की तैयारी को लेकर मेरठ में भाजपाई जुटे हुए हैं। इसके साथ-साथ भाजपा के पार्षद भी अपने-अपने स्तर से प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत की तैयारी में जुड़े रहे।पश्चिम से मंत्री, सांसद, राज्यसभा सदस्य, विधायक, एमएलसी, क्षेत्रीय टीम के पदाधिकारी, जिलों के जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष तथा विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष शामिल रहे।स्वागत के दौरान 50 हजार रुपये की गड्डी गिरीभाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के स्वागत समारोह के दौरान एक कार्यकर्ता की 50 हजार रुपए के नोटों की गड्डी भी गिर गई। इसे लेकर वहां पर अफरा-तफरी रही। इसकी सूचना मंच तक पहुंचाई गई। फिर मंच से बाकायदा नोटों की गड्डी गिरने का ऐलान करते हुए वापस करने की गुहार करनी पड़ी।
ब्राहमण नेताओं ने चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया पंकज चौधरी को चांदी का मुकुट पहनाकर बुलडोजर से खासतौर से उनका स्वागत किया है। एमएमलसी धर्मेंद्र भारद्वाज सहित पार्टी के ब्राहमण कार्यकर्ताओं ने अलग से प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत का कार्यक्रम रख दिया। ये स्वागत समारोह प्रदेश अध्यक्ष के पूर्व तय कायक्रम में कहीं भी शामिल नहीं था।
ब्राहमण नेताओं ने जिस रास्ते से पंकज चौधरी का काफिला गुजरना था वहां अलग से स्वागत समारोह आयोजित कर लिया। जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष का काफिला ककरखेड़ा में कैलाशी अस्पताल के सामने आया वहां ब्राहमण नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का काफिला रुकवा लिया। कार्यकर्ताओं की भीड़ देखकर प्रदेश अध्यक्ष के काफिले को रुकना पड़ा।
एमएलसी को कार्यकर्ताओं ने गोद में उठाकर प्रदेश अध्यक्ष के पास तक पहुंचाया। एमएलसी ने पहले प्रदेश अध्यक्ष को बुके भेंट किया। उनके नाम की तख्ती पकड़वाई। इसके बाद उन्हें चांदी का मुकुट पहचाना। तीन रंग के गुब्बारे भी उड़वाए। स्वागत में 2 बुलडोजर भी खड़े किए गए। लगभग 5 मिनट तक प्रदेश अध्यक्ष भी खड़े किए गए। लगभग 5 मिनट तक प्रदेश अध्यक्ष का काफिला यहां रुका रहा।

1
0 views